देश के किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी चरण सिंह: राजद
छपरा (सारण)। जिला राजद द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री सह किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती समारोह पूर्व विधायक स्व. यदुवंसी राय के आवास पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय के अध्यक्षता में राजद नेताओं ने स्व चौधरी चरण सिंह के व्यक्तिव व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने प्रेस को बताया कि गरखा विधायक सुरेंद्र राम ने कहा कि आज के समय मे देश के किसानों को चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं की आवश्यकता है। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष सुनील राय, महासचिव सागर नौशेरवाँ ने कहा कि राजद किसानों के हक़ हकूक की लड़ाई लड़ते आया है और इस किसान आंदोलन में पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सर्व प्रथम उत्तरप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सह किसन नेता ने कहा था कि जबतक किसानों की दशा नहीं सुधरेगी तबतक देश प्रगति की ओर अग्रसर नहीं होगा। जयंती सह किसान संगोष्ठी में मुख्यरूप से पूर्व उपसभापति सलीम परवेज पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो, वरीय नेता शंकर प्रसाद यादव, जिलानी मोबिन, मुखलाल महतो, रामाशीष यादव, राधेकृष्ण प्रसाद, श्याम जी प्रसाद, शिक्षा विद व समाजसेवी विक्की आनंद, लक्ष्मण राम, डॉ चंद्रावती कयूम अंसारी, इंजीनियर संजय राय, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय, उपेंद्र मांझी, रवि प्रकाश, वकील यादव, सुरेंद्र राय, उर्मिला यादव, सुचित्रा कुमारी, चंद्रावती यादव, राजेश यादव, डॉ प्रीतम यादव, अभिषेक सोनू, राजू राय, अखिलेश यादव, रवि सिंह, चंदन यादव आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन दलित नेता कर्मवीर भारती ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग