वर्षों से बंद टेक्निवास स्वास्थ्य केन्द्र की सेवा बहाल करने को लेकर ग्रामीणों ने PHC प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज प्रखंड के टेकनिवास में स्वास्थ्य अतिरिक्त केन्द्र बनवाने हेतु मांग की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय संजय तिवारी वारसी द्वारा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिविलगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीना सिन्हा को मांग से संबंधित एकआवेदन दिया गया। दर्जनों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त प्रेषित आवेदन के माध्यम से कहा गया है कि टेकनिवास बाजार सहित आसपास दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य अतिरिक्त केन्द्र की स्थापना किया जाना बहुत जरुरी है। पीएचसी रिविलगंज एवं सदर अस्पताल छपरा की यहाँ से अधिक दूरी होने के कारण बीमार लोगों को इलाज कराने काफी दिक्कत होती है। लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक सरकारी अस्पताल का होना बहुत जरूरी है। फिलहाल टेकनिवास उपकेन्द्र पर चिकित्सक की स्थायी प्रतिनियुक्ति की भी मांग की गई है। इस संबंध में संजय तिवारी वारसी ने बताया कि यहाँ की जनता इसके पहले भी इस संबंध में कई बार प्रयास किया है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों से आवेदन के माध्यम ध्यानाकर्षित कराते हुए। जनता की स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ करने हेतू अतिरिक्त केन्द्र स्थापित करने की जरूरत बतायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग