नेहरू युवा केंद्र के लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा 200 मास्क का किया गया वितरण
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
छपरा (सारण)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग आवश्यक है। उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र के लक्ष्मीबाई युवती मंडल के अध्यक्ष कुमार पंखुड़ी ने मास्क का वितरण करते हुए गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि आज सभी गतिविधियों की छुट मिली है। ऐसी स्थिति में लोगों को घरों से तभी निकलना चाहिए, जब बहुत आवश्यक हो। घर से बाहर निकलने के पहले मास्क जरूर पहने तथा सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करते हुए लोगों से मिलें। भीड़ वाले जगह पर जाने से बचें और स्वच्छता का पालन करें। इस दौरान लक्ष्मीबाई युवती मंडल की ओर से 200 जरूरक्तमंदो और कोरोना योद्धाओ के बीच मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र के लक्ष्मीबाई युवती मंडल की अध्यक्ष कुमारी पंखुरी ने किया। इस मौके पर गुड़िया कुमारी, अमृत कुमार, धीरज कुमार, राकेश कुमार, रेहान सिंह , राजा कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग