राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

केन्द्र की एनडीए सरकार किसानों के हक एंव अधिकार दिलाने के लिए कृत संकल्पित

केन्द्र की एनडीए सरकार किसानों के हक एंव अधिकार दिलाने के लिए कृत संकल्पित

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि

बनियापुर (सारण)। केन्द्र की एनडीए सरकार किसानों के हक एंव अधिकार दिलाने के लिए कृत संकल्पित है एंव किसानों के मान सम्मान की रक्षा के लिए पीएम मोदी किसी भी हद तक जा सकते है। उक्त बाते स्थानीय सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल प्रखंड क्षेत्र के धवरी मठिया मे आयोजित किसान सम्मेलन सह कार्यर्कता सम्मान समारोह मे उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा की विपक्षी दलो के फैलाये भम्र मे दिगभ्रमित होने की आवश्यकता नहीं होना है केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि विधेयक बिल किसान हित मे है। उन्होने उपस्थित भाजपा कार्यर्कताओ से आग्रह किया की आप किसानों को पेश कृषि विधेयक की वास्तविकता से रूबरू करा किसानो को जागरूक करे। उन्होने कहा की पीएम स्व० अटल बिहारी बाजपेयी के बाद किसान हित मे कोई पीएम कार्य किया है तो वो है वर्त्तमान पीएम मोदी जिनकी जितनी भी सराहना की जाए कम ही होगी। देश मे चल रहा किसान आन्दोलन किसानों का नही बल्की विपक्षी दलो का प्रायोजित षडयंत्र है जिससे किसानों को सर्तक होना होगा। बिल को नब्बे प्रतिशत किसानो ने स्वीकार किया है इसमे विरोध का कोई तुक नही है। उन्होने विपक्षी दलो खास कर कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा की वर्तमान बिल पर हाय तैबा मचाने की जगह किसानो को बताना चाहिए की आपने अपने साठ वर्षो के शासन काल मे किसान हित मे क्या किया। उन्होने कहा की वर्तमान बिधेयक से बिचैलिए दुर होगें एंव किसानो को उनका वास्तविक उचित सर्मथन मुल्य मिलेगा जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयालु शर्मा ने कहा की केन्द्र सरकार का किसान विधायक अविस्मरणीय है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। भाजपा नेता उपेंद्र सिंह तथा शशिभूषण सिंह ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए धवरी में तीन किलोमीटर में फैले बहियारा चंवर की जलनिकासी की मांग की. शशिभूषण सिंह ने कहा कि जलनिकासी के बाद क्षेत्र के हजारों किसानों को रोजगार मिल सकता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में प्रो. बिनायक ओझा, ब्रजेश मिश्रा, अजित सिंह, सुनील सिंह, दीपू चतुर्वेदी, वृजकिशोर सिंह बिकल, बीरबल प्रसाद सहित दर्जनों थे। कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत ओझा ने किया.अध्यक्षता सुनील सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम का संयोजन वृज मोहन सिंह तथा अजित सिंह ने किया। कार्यक्रम के पूर्व सांसद सहित भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की।

सांसद के देर से पहुंचने पर बिफरे कार्यकर्ता:

निर्धारित समय से डेढ़ घण्टे बाद भी कार्यक्रम में सांसद सिग्रीवाल के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ता और किसान बिफर पड़े। हुआ यूं कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ता व वयोवृद्ध नेता बच्चा पांडेय भारद्वाज को किसानों को सम्बोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया। लेकिन वयोवृद्ध कार्यकर्ता ने मंच को सम्बोधित करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान एवं कार्यकर्ताओं को एक बजे दिन में ही बुलाया गया था। किसान व कार्यकर्ता बारह बजे से ही सांसद का इंतजार कर रहे थे लेकिन घण्टो बाद सांसद क्यो नहीं आये। इसी बात पर किसान और कार्यकर्ता बिफर पड़े। बाद में किसानों को शान्त कराया गया. इसी बीच सांसद भी मौके पर पहुंच गए और कार्यक्रम को आगे बढाया गया।