काम से गए व्यक्ति वापस नही लौटा, प्राथमिकी
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
गड़खा (सारण)। गड़खा के जलाल बसन्त गाँव के एक व्यक्ति अपने काम से पड़ोस के गांव में गया था, परंतु 24 घंटा बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।जलाल बसन्त निवासी मुन्ना राय ने थाना में दिया।जिसमें आवेदन में कहा पिता मित्तलाल राय बुधवार सुबह काम से साइकिल पर सवार हो श्रीरामपुर गांव गए,परंतु वापस नहीं आए। काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला।परिजनों में बैचैनी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग