ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से एकमा के बिजली उपभोक्ता परेशान
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
एकमा (सारण)। ब्लॉक रोड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मध्य सड़क किनारे स्थित 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से लगभग एक हजार बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि इसी सड़क पर एकमा के नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत यादव का आवास भी है। सीएचसी, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय सहित अन्य उपभोक्ताओं को भी लो वोल्टेज की स्थिति से गुजरना पड़ता है। वहीं इस संबंध में क्षेत्रीय जेई गौतम कुमार से फोन करके पूछे जाने पर उनके द्वारा इसकी समस्या अथवा सामाधान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। उधर एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करके जनहित में शीघ्र ही एकमा ब्लॉक रोड की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराये जाने हेतु निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग