एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने सर्द रात में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा ठंड के बढ़ते प्रकोप के मध्येनजर गुरुवार की रात्रि सारण निकाय एमएलसी पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने अपने सहयोगियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सारण के स्थानीय नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जलालपुर स्वास्थ्य केन्द्र, बनियापुर स्वास्थ्य केन्द्र, के मरीजों सहित कई जगहों पर जहां सर्द रात में असहाय पड़े मिले जिसके तन फ़टे हुए कपड़ों से ढका था और वह अपना तन ढकने का हरसंभव प्रयास कर रहा था जिसे सुधांशु रंजन द्वारा एक- एक कंबल उनको वितरण किया गया। वही कंबल पाकर सभी ने उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही इस अवसर पर रंजन ने कहा कि हमारा अभियान रात्रि में घूम- घूम कर जरूरतमंदों के बीच पहुँच कम्बल देने की प्रक्रिया का आज हमारी तीसरी रात है। जिला के अन्य प्रखण्डो भी में गरीब असहाय लाचार व्यक्तियों के बीच पहुँच कर उनको कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ अभिषेक कुमार, मनोहर यादव, कफील, राजेश मिश्रा, मुन्ना बाबा,संजीत कुमार यादव(नगरा, मुखिया प्रतिनिधि), अरूण कुमार, अजित कुमार, बिबेका नन्द तिवारी आदि मुख्य रूप से मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग