रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में एक व्यक्ति द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर उक्त व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल व्यक्ति डेवढ़ी गांव स्थित पूरब टोला निवासी रंजन सिंह द्वारा रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे गांव के ही एस कुमार मुझसे छह हजार रुपये मांगने के लिए आया। मैंने रुपये देने से इंकार कर दिया तो वह वहां से चला गया। अगले दिन जब मैं अपने घर से मढ़ौरा कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहा था उसी समय एस कुमार, बिहारी साह, पवन साह, आये और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान एस कुमार हाथ में लिए दाब से मेरे सिर पर मार दिया। जिससे मैं बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा झगड़ा को शांत कराया गया तथा मुझे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग