जमीनी विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी घायल संतोष कुमार यादव द्वारा पटना के कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपने मकान का कुछ काम करवा रहा था। इसी बीच मनोकामना राय अपने पूरे परिवार के साथ हाथ में लोहे का रड लेकर आएं और और बोलने लगे कि यह जमीन और मकान हमारा है। इस पर मैं बोला कि जमीन का नापी करा लीजिए। इतना कहते ही उनका परिवार गुस्से में आ गया। उसके बाद मनोकामना राय, उनकी पत्नी नीतू देवी, वीर कुमार, प्रमोद राय, देव शरण राय, उनकी पत्नी लालमन्नी देवी, बेटी उषा देवी सभी ने मिलकर मुझे घेर लिया और लोहे की रड से मेरे सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुझे बचाने के लिए मेरे पिताजी आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में हम दोनों का इलाज पटना में चल रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग