दाउदपुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय खोलने की मांग हुई तेज
मांझी/दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर में वर्षों पुरानी मांग प्रखंड सह अंचल कार्यालय खोलने को लेकर क्षेत्र के लोगों की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वम्भर पूरी समेत 5 दर्जन से अधिक क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि मांझी 25 पंचायतों वाला बड़ा प्रखंड है। जहां विभिन्न कार्य से पहुंचने वाले नसीरा, बलेसरा, दाउदपुर, लेजुआर, बंगरा, जैतपुर समेत एक दर्जन पंचायतों के लोगों को भाड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे काम हो या न हो दिन-भर का समय बर्बाद हो जाता है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से विकास योजनाओं का लाभ लेने अथवा जमीन से जुड़े कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके पहले भी प्रखंड के उत्तरी हिस्से की जनता द्वारा वर्षों से यह मांग की जाती रही है। अगर दाउदपुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय खोल दिया जाय तो उधर के लोगों को काफी सहूलियत होगी। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में उमेश गिरि, भोला गिरि, ललन पूरी, सरीखन सिंह, रणजीत पूरी, अनिल पूरी, रामबाबू पंडित, ओम प्रकाश प्रसाद, अशोक प्रसाद, राजन कुमार, मनोज सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग