आवंटित बीज का वितरण जारी
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के प्रागंण में किसानों के बीच बिहार राज्य बीज निगम द्वारा आवंटित बीज का सुचारु रुप से वितरण किया जा रहा है।मेसर्स कांति ब्रदर्स के संचालक नागेंद्र सिंह एवं किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक की देख-रेख में बीज का वितरण किया जा रहा है।जिससे क्षेत्र के किसान लाभान्वित हो रहे है।मालूम हो कि पूर्व में बीज वितरण ब्यवस्था को लेकर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के सार्थक प्रयास से वितरण ब्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है। किसानों के आवश्यकता के हिसाब से निर्धारित दर से बीज मुहैया जा रहा है। बीज विक्रेता नागेंद्र सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। जिन किसानों को बीज की आवश्यकता हो ई किसान भवन स्थित बीज वितरण केंद्र से बीज खरीद सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग