अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
पानापुर (सारण)। गत 14 दिसंबर की रात चकिया गांव में मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में बरामद अंग्रेजी शराब मामले के नामजद अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक भुसौल मे छिपाकर रखे गए 180 एमएल के 132 डिब्बे अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वहीं पूर्व के नामजद अभियुक्त कमलेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने 14 दिसंबर की रात सतजोड़ा बंगराघाट मार्ग पर चकिया गांव के समीप एक मुर्गी फार्म पर छापेमारी कर 180 एमएल के 300 डिब्बे अंग्रेजी शराब बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने कमलेश सिंह एवं राजीव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग