मांझी में सीएसपी का हुआ उद्घाटन
मांझी/दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौरुधौरू गांव में इलाहाबाद बैंक शाखा मांझी द्वारा संचालित सीएसपी केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को बैंक के प्रबंधक कुमार नवनीत ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र ग्राहकों की सुविधा के ख्याल को रखकर किया गया है। ताकि लोगों को जमा व निकासी करने में सुविधा मिल सके। क्योंकि छोटे-मोटे जमा निकासी के लिए मुख्य ब्रांच पर अधिक लोड पड़ता था। साथ ही लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती थी। इस केंद्र पर नया खाता भी खोला जाएगा और जमा निकासी भी की जाएगी। जिसका अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस मौके पर सूरज कुमार सिंह, महेश प्रसाद पूर्व मुखिया, शिव प्रसाद साह, विक्रम सिंह, सेराज खान, अजहर अली आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग