उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया
मांझी/दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया गांव के चौधरी टोला में गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सघन छापामारी का भारी मात्रा में देसी शराब के साथ अंग्रेजी शराब जप्त किया। जिसका नेतृत्व एसआई प्रशांत कुमार ने किया। वहीं पुलिस ने मौके से मिली देसी शराब को नष्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दाउदपुर के जगतिया गांव में चोरी छिपे देसी और अंग्रेजी शराब के गोरख धंधे कर बड़े पैमाने पर बेंची जा रही है। छापामारी दल ने गांव के खजुरवानी, घरों के बीच जमीन में गढ्ढे से अंग्रेजी और देसी शराब के कई गैलन बरामद किये। टीम के पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई घरों में गढ़ा में शराब छिपाकर रखा गया था। जिसे पुलिस टीम ने बरामद कर लिया।वही छापेमारी के दौरान मौके से सभी धंधेबाज फरार हो गए। उक्त कारोबार में संलिप्त सभी धंधेबाजो पर नए मद्यनिषेद अधिनियम व शराब बंदी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग