भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखण्ड में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में परसा प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन परिसर में आयोजित किया गया।इस अवसर पर वहां किसान चौपाल के तहत कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पीएम नरेन्द्र मोदी का लाईव प्रसारण देखा गया।बीडीओ रजत किशोर सिंह,बीएओ मनोज तिवारी,पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह,जिला मंत्री अनिल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,ने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे किसान योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह,परसा पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग