स्व0 वाजपेयी की धूम–धाम से मनायी गयी जयंती समारोह
विपीन कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर स्थित सरपंच जगदम्बा देवी के आवास पर पूरे धूम-धाम से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी।इस मौके पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्व0 वाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।वहींसरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा ने उन्हें सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि स्व0 वाजपेयी हमेशा दलगत भावनाओ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में राजनीति करते थे।लालबाबू शर्मा ने कहा कि उनके व्यक्तित्व के कारण विपक्ष भी काफी आदर करता था।प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज समाज के युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है।इसके साथ ही कई अन्य वक्ताओं ने भी इनके व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।इस मौके पर दीपक कुमार,शिक्षक रिंकू कुमार,उज्ज्वल कुमार,मनीष सिंह,अशोक शर्मा,अमृत राज समेत दर्जनों मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग