राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बिजली विभाग के जेई की कार्यशैली से उपभोक्ताओं में नाराजगी

बिजली विभाग के जेई की कार्यशैली से उपभोक्ताओं में नाराजगी

  • महत्वपूर्ण इलाके के ट्रांसफार्मर जलने की नहीं है जानकारी

के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

एकमा (सारण) ब्लॉक रोड में स्थित अति महत्वपूर्ण जगह सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सहित लगभग एक हजार की आबादी ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में है। वहीं 100 केवीए का रिपेयरिंग वाला ट्रांसफार्मर लगने के दूसरे दिन ही जल गया। विधायक श्रीकांत यादव की पहल पर शुक्रवार दोपहर बाद खराब ट्रांसफार्मर को बिजली कर्मियों के द्वारा उतार कर ले जाया गया। शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने हेतु बिजली विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस संबंध में जानकारी हेतु संवाददाता के द्वारा क्षेत्रीय जेई गौतम कुमार के मोबाईल नंबर 7763814842 कॉल करने का प्रयास किया गया। लगातार प्रयास के बाद जब कॉल रिसीव हुआ तो उन्होंने कहा कि ट्रांसफर जलने की मुझे जानकारी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि अगर आपको जानकारी नहीं है तो आखिर किसके निर्देश पर बिजली कर्मी खराब ट्रांसफार्मर को उतार कर ले गये हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी भी होगी तो इस बारे में कुछ क्यों बताऊंगा। हम अपने स्तर से अपने अनुसार ही काम करते हैं। बहरहाल, वैसे भी अक्सर जेई गौतम कुमार को कॉल करने के दौरान लगातार रिंग होने पर मोबाइल फोन कम ही रिसीव किया जाता है। बिजली विभाग के जेई की कार्यशैली से बिजली उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है।