जर्जर सड़क व धूल से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।।
भेल्दी (सारण)। दिघवारा-भेल्दी एसएच 104 स्टेट हाईवे पर जर्जर सड़क और धूल उड़ने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को लगनपुरा के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण नरेश राय,रितेश यादव,चंदन राय,राजद नेता जितेन्द्र यादव , सिकंदर राय,अशोक,गुड्डू,उपेंद्र राय,मुकेश कुमार,रामशरेख राय,कबडू राय आदि का कहना है कि यह कहने को स्टेट हाईवे है इसकी स्थिति कच्ची सड़क से भी बदतर है।सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।बालू बन्दी के बाद भी जर्जर सड़क से प्रतिदिन सैकडों बालू से लदी ट्रके गुजरती है।धूल उड़ने से जीना मुहाल हो गया है।ग्रामीण व राहगीर दोंनो जर्जर रोड व धूल उड़ने से पूरी तरह परेशान है।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छः महीनों से सड़क निर्माण के टेण्डर होने के बाद भी काम शुरू नही किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि धूल उड़ने और जर्जर सड़क से अगर जल्द ही निजात नहीं मिली तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग