ई किसान भवन परिसर में किसानों के नाम प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। ई किसान भवन परिसर में शुक्रवार को किसानों के नाम प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। जहाँ सैकड़ो की संख्या में किसानों ने शिरकत कर कार्यक्रम का लाभ उठाया। कार्यक्रम से पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्रसाद सिंह द्वारा आगत अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही किसान हीत में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किसान बिल पर चर्चा करते हुए बिल को किसानों के लिये फायदेमंद बताया। इधर कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों के खाते में 2000 रुपये हस्तानांतरण होने से किसान काफी उत्साहित दिखे। मुख्य अतिथि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित मे कार्य कर रही है। किसानों के हित मे कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिये किसान काफी उत्साहित दिखे। मौके पर ब्रजेश मिश्रा, अजित सिंह, विश्वजीत ओझा, रेणु पांडेय,जगमोहन सिंह, नरेंद्रपाल सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी