6 वी बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सारण टीम घोषित
- 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मशरक में
पंकज कुमार सिंह । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बेगूसराय में 2 एवं 3 जनवरी को आयोजित 6 वी बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय सारण टीम की घोषणा चयन समिति द्वारा की गई। पिछले सप्ताह बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में सारण, सिवान, गोपालगंज एवं वैशाली ने भाग लिया जिसमें सारण विजेता एवं सिवान उपविजेता हुआ था जिस आधार पर दोनो टीम राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की । प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सारण टीम में जगह दी गई है। सारण जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम 1 जनवरी को मशरक अवस्थित गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर से बेगुसराय के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह एव5 अभिषेक कुमार सिंह प्रशिक्षण देंगे। सारण टीम में नारायण कुमार -कप्तान, राजा कुमार , नितेश कुमार ,आदित्य कुमार , ऋषिराज शर्मा , रवि कुमार , अमित कुमार, रविकांत सिंह , बबलू पंडित – (सभी मशरक), मुकेश कुमार , अनीस कुमार ठाकुर , चुन्नू कुमार लौवा कला, बनियापुर जबकि आकाश कुमार टीम मैनेजर तथा रितेश कुमार सिंह प्रशिक्षक होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग