मशरक में लगाए गए वाहन कैंप में 2 लाभुकों को सौंपी गई चाबी
पंकज कुमार सिंह । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में कैंप लगाया गया। इस कैंप में मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के मुकेश कुमार पिता योगेन्द्र मांझी और पूर्वी पंचायत के सतीवारतीर निवासी रामू कुमार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत क्रय किए गए ऑटो की चाभी बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने सौंपी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि बेरोजगार ग्रामीण युवा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (एमजीपीवाई) से जुड़कर स्वरोजगार कर रहे हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब युवाओं को तीन पहिया और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए 50 फीसद सब्सिडी (अधिकतम एक लाख) दी जाती है। अभी और विभिन्न पंचायतों में 9 लोगों का चयन किया गया है उन्हें भी जल्द ही वाहन दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग