मंझोपुर की टीम ने राजधानी को 81 रनों से पराजित किया
- टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच का चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचरौड़ पंचायत के आकुचक गांव स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को आकुचक प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित टी-20 टूर्नामेंट के दूसरा लिंग मैच मंझोपुर टीम व राजधानी टीम के बीच खेला गया। दूसरे लीग मैच का उद्घाटन चंचलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने फीता काटकर व टॉस कराकर किया। टॉस जीतकर मंझोपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंझोपुर की टीम ने राजधानी टीम के सामने 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजधानी की टीम ने 16 ओवर में मात्र 110 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार राजधानी की टीम को 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वही मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि श्री गुप्ता ने कहा कि खेल आपसी भाई-चारे का सम्बंध है। खेल को हमेशा से ही खेल की भावना से खेलनी चाहिए। खेल में हार-जीत लगी रहती है। खेल में कोई जात-पात और उच्च-नीच नहीं होता है। वहीं पराजित टीम राजधानी को हौसला अफजाई करते हुए मुखिया श्री गुप्ता ने कहा कि आपने जो यहां प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ है। हार से निराश नहीं होना है, आपको थोड़ी सी और मेहनत और लगन की जरूरत है। खेल में हार-जीत लगी रहती है। कोशिश हो कि आप इससे और बेहतर करें, और अपने लक्ष्य तक पहुंचे। वही विजेता टीम को मुखिया प्रतिनिधि श्री गुप्ता ने जीत की बधाई दी तथा उन्हें आने वाले नए साल की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर अजय कुमार यादव, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, दिनेश सिंह, संजय महतो, शमशेर आलम, रमेश राउत, अमित सिंह समेत सैकड़ों खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग