पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस व किसान सम्मेलन
सारण/तरैया। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश में किसान बिल को लेकर चल रही लंबी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक प्रखंड स्तर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस एवं किसान सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तरैया भाजपा मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जनक सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज गिरी, विधानसभा विस्तारक राम बहादुर राम, अवकाश प्राप्त बीईओ सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी समेत पार्टी के दर्जनों गणमान्य नेताओं एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मौके पर उपस्थित किसानों एवं क्षेत्रभर से आए हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक जनक सिंह ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी के बाद किसी ने अगर किसानों का भला किया है, तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। जिन्होंने हर कदम पर किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उनके हर जरूरतों का ख्याल रखा है, लेकिन आज के समय में विरोधियों द्वारा भ्रम फैलाकर के लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जो कि अत्यंत ही निंदनीय है। मौके पर तरैया भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, इसुआपुर अध्यक्ष शारदानन्द प्रसाद सोनी, पानापुर अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, महामंत्री योगेंद्र सिंह कुशवाहा, हरिकिशोर सिंह, संजीव रंजन उर्फ राजा सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, शैलेश सिंह कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग