जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण
छपरा (अमित सिंह)। ठंड के बढ़ते प्रकोप के मध्येनजर शुक्रवार को सारण जेके पब्लिक स्कूल की तरफ से डॉ कुमारी किरण सिंह और उनके पति प्रो जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा द्वारकाधीश मंदिर नैनी गांव के समीप असहाय लोगों के बीच डॉ कुमारी किरण एक-एक कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ कुमारी किरण ने कहा कि हमारा अभियान आज से शुरू हुआ है जो जिले के कई गांवो में जाकर जरूरतमंदों के बीच पहुँच कम्बल देने की प्रक्रिया चलती रहेगी। जिला के अन्य प्रखण्डों भी में गरीब, असहाय, लाचार व्यक्तियों के बीच पहुँच कर उनको कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा। सम्राट किरणजीत चक्रवर्ती, बब्लु बाबा, गायत्री देवी, तारा देवी, लक्ष्मी देवी इस अवसर पर मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग