राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सर्वानन्द गिरि एवं परमानन्द गिरि की स्मृति में कंबल वितरण का आयोजन

सर्वानन्द गिरि एवं परमानन्द गिरि की स्मृति में कंबल वितरण का आयोजन

मांझी/सारण (संजय पांडेय)। हर साल की तरह इस बार भी जैतपुर मठिया गांव में स्व सर्वानन्द गिरि एवं परमाननद गिरि की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के सम्मान में कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन स्व. गिरि के भाई हरेंद्र गिरि एवं पुत्र विक्की गिरि के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवियों व गणमान्य लोगों द्वारा विभिन्न गांवों से पहुँचे सैकड़ों गरीब-असहाय महिलाओं व पुरुषों को कम्बल प्रदान किया गया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गरीबो की सेवा व सहायता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। खासकर सर्दी के मौसम में गरीब, दीनहीन व असहायों को जीवन यापन करने में काफी परेशानी होती है। इसलिए समाज के हर समर्थ लोगो को अपनी क्षमता के अनुसार दुसरो की सहायता करने में आगे रहना चाहिए।इनकी सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। इस मौके पर पंचायत के मुखिया बच्चा राम, जिला पार्षद मांझी भाग तीन पद के उम्मीदवार रघुवंशमणि सिंह उर्फ फूल सिंह, समाजसेवी हरिमोहन सिंह गुड्डू, उप मुखिया उमेश गोस्वामी, पूर्व सरपंच रामबड़ाई राय, राय बहादुर सिंह, बाबूलाल गिरि, बच्चा गिरि, विजय गिरि, कादिर हुसैन, नवल गिरि आदि मौजूद थे।