युवा ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वावधान में महामना सम्मान समारोह आयोजित
छपरा (मनोरंजन पाठक)। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वावधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती एवं गीता जयंती महामना सम्मान समारोह एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय गुदरी पंच मंदिर के प्रांगण में गीता जी और इस महापुरुषों की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के सस्वर पाठ से प्रारंभ हुई। इसी कड़ी में प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने विचार से सभाओं को अवगत कराया वक्ताओं में पंडित मानस मधुकर, संदीप आचार्य, पंडित कृष्णकांत ओझा, डॉ अमरीश कुमार मिश्र, पंडित वैभव कुमार मित्र, पंडित शिवम आनंद सहित कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। वहीं 2020 का सम्मान जो प्रतिवर्ष मंच के तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्य से सामाजिक चेतना को जागृत कर समस्त जनों को लाभ पहुंचाने पहुंचाने का काम करता है। वैसे महामना के पद पर अनुसरण करते हैं। वैसे सभी जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रयास में पत्रकारिता के क्षेत्र से महामना सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान पत्रकार कृष्ण कांत ओझा, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख विद्या भूषण श्रीवास्तव एवं इंडिया वॉइस के रिपोर्टर व हिन्दी दैनिक जनमत की पुकार के क्राईम रिपोर्टर मनोरंजन पाठक, जनादेश अखबार से धनंजय सिंह तोमर, जनमत की पुकार दैनिक अखबार के वरिष्ठ जिला संवाददाता कमल कुमार सेंगर, दिवाकर मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, गोपाल चतुर्वेदी सहित दर्जनों पत्रकारों को महामना सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पंडित सुभाष पांडेय अध्यक्ष एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष पंडित प्रो. विमलेश तिवारी बबलू ने किया। इस अवसर पर पंडित संजय पाठक, पंडित श्यामसुंदर मिश्रा, सुभाष पांडेय विजय मिश्रा सहित काफी तादात में लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग