टीम प्लांट लवर्स ने शहर के होलीक्रॉस चर्च में 101 पौधों का किया मुफ्त वितरण
छपरा (मनोरंजन पाठक/के. के. सिंह सेंगर)। टीम प्लांट लवर्स की ओर क्रिसमस डे के शुभ अवसर पर होलीक्रॉस चर्च में 101 पौधों का वितरण किया गया। लोगों को पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के सदस्यों ने पौधा वितरण के साथ एक संदेश देने का काम किया। पीठ पर पौधे से बना ऑक्सीजन सिलिंडर डालकर भविष्य में होने वाले अनेक समस्याओं को दर्शाया। वहीं युवा वर्ग से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की।वृक्ष को बचाएं ताकि हमारा पर्यावरण संतुलित रहे। आपदा से हम दूर रहे, भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही संस्था की ओर से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने की मांग की गई। इस मौके पर अमन अनुराग, तृषा, विजेता, आशुतोष, जय, जानवी, आदिल, अक्षिता, देवांश, अंकित, ऋषि, रूपेश सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर होलीक्रोस की प्रिंसिपल जीनत नशीन, स्काउट अमन राज, समाजसेवी संजीव सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग