राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने में सोनम ने निभायी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने में सोनम ने निभायी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

  • जीविका की एमआरपी-एचएनएस सोनम ने जागरूकता संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर लिया भाग
  • सामाजिक दूरी, हाथों की नियमित सफाई के साथ-साथ मास्क निर्माण में निभायी अपनी अहम भागीदारी

अररिया। कोरोना संक्रमण को मात देने में जीविका दीदियों की भूमिका सराहनीय रही है. जीविका से जुड़े कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस दौर में व्यक्तिगत परेशानियों को नजरअंदाज कर अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन पूरी निष्ठा से किया. जीविका सिकटी परियोजना कार्यालय से संबंद्ध सोनम मिश्रा संक्रमण के दौर में न सिर्फ सैकड़ों ग्रामीणों के लिये संबल बनी. बल्कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए संक्रमण के खतरों से उन्हें निजात दिलाने के लिये उन्होंने एक सफल योद्धा की भूमिका निभाई. जिले के सिकटी प्रखंड निवासी सोनम मिश्रा जीविका में बतौर एमआरपी-एचएनएस कार्यरत हैं. संक्रमण के दौर में उनके द्वारा किये गये कार्यों की तारिफ ग्रामीण आज भी करते हैं. संक्रमण के शुरूआती दौर से ही सोनम महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता से जुड़े मामलों के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचाव के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करने काम करते आ रही हैं.
कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी जुटा कर लोगों के बीच किया साझा
सोनम बताती हैं कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर वह शुरू से ही जीविका की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेती रही है. शुरू-शुरू में उन्हें भी संक्रमित होने का भय परेशान करता था. इसके लिये उन्होंने कोरोना संक्रमण के विषय में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने के लिये इंटरनेट के साथ-साथ मीडिया के विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिली कि थोड़ी सी सावधानी का ख्याल रख कर लोगों को संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों से बचाया जा सकता है. इसके बाद समूह की बैठकों व ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उनकी बीच साझा करने लगी. चूंकी लोग उस वक्त कोरोना वायरस से काफी भयभीत थे. इसे लेकर लोगों के मन में कई संदेह व शंकाएं थी. तो लोग उनकी बातों को गंभीरता सुनते और फिर इस पर अमल भी करते थे. जो क्षेत्र में संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बेहद कारगर साबित हुआ.
जागरूकता संबंधी गतिविधियों में बढ-चढ़ कर लिया भाग
जब संक्रमण का दौर अपने चरम पर था. तो सोनम अपने कुछ सहयोगियों के साथ लगातार क्षेत्र में जागरूकता अभियान का संचालन कर रही थी. इस काम में उन्हें जीविका के वरीय अधिकारी ही नहीं सामुदायिक पोषण सखी सीएनआरपी का भी भरपूर सहयोग मिला. सोनम बताती है कि आम ग्रामीण व एसएचजी समूह की महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के लिये उन्होंने अपने पोषक क्षेत्र में पंपलैट का वितरण कराया. अपने सहयोगियों के साथ समूह की महिलाओं के मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते रही. सामुदायिक स्तर पर बैठकें आयोजित ग्रामीण महिलाओं को न सिर्फ उन्हें इस मुश्किल दौर में हाथों की सफाई के प्रति आगाह किया. तो कार्यशाला आयोजित कर उन्हें हाथों की सफाई के सही तौर-तरीकों से भी अवगत कराती रही. इतना ही नहीं जीविका के माध्यम से मास्क का निर्माण व इसके उपयोग को लेकर लोगों को प्रेरित करने के कार्य में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी.
जागरूकता संबंधी गतिविधियों में सोनम का योगदान उल्लेखनीय
जीविका के जिला स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को संक्रमण से चुनौतियों से अवगत कराने के लिये जीविका के माध्यम से लगातार तरह-तरह की गतिवधियों का आयोजन किया गया. मास्क निर्माण, हाथों की सफाई के लिये लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ ग्रुप एक्टीविटी के माध्यम से संक्रमण से बचाव के तौर-तरीकों से लोगों को अवगत कराने के लिये संचालित अभियान में जीविका की दीदी, एमआरपी व सीएनआरपी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इसमें एमआरपी-एचएनएस सोनम का योगदान उल्लेखनीय रहा है.