राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से मशरक वासियों में खुशी की लहर

मशरक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से मशरक वासियों में खुशी की लहर

पंकज कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मशरक मुख्यालय पंचायत को शनिवार को राज्य कैबिनेट की मुहर की खबर मिलते ही मशरक में लोगो ने मिठाई बांट जश्न मनाया। विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि लंबे संघर्ष एवं प्रयासों की बदौलत मशरक को नगर पंचायत का दर्जा मिला जो मशरक मुख्यालय के विकास एवं पहचान की इबादत लिखेगा। मशरक वासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य सरकार एवं विधायक केदारनाथ सिंह को बधाई दी। 4 हजार बीघा में अवस्थित मशरक मौजा  के  मशरक पश्चिमी एवं मशरक पूर्वी पंचायत को नगर पंचायत बनाने को लेकर वर्षो से मांग उठ रही थी। विधानसभा चुनाव के ठीक पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर मशरक अंचल पदाधिकारी द्वारा पुनः नगर पंचायत का प्रस्ताव मशरक पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत के मौजा 139 को लेकर भेजा गया । जिसपर शनिवार को राज्य सरकार की मुहर लगते ही मशरक में जश्न का माहौल बन गया। मशरक पूर्वी पंचायत का दक्षिण टोला, विदेशी टोला, पूरब टोला, मोगलहिया, पूरब सरेह, मशरक सतीवार तीर, मशरक तख्त गांव, मुसहर टोली  के अलावे मशरक पश्चिमी पंचायत का बड़हिया टोला, मशरक गोला, स्टेशन रोड, कुशवाहा टोला, गोपालबारी, शास्त्री टोला, बेनछपरा, पश्चिम टोला, सियरभूका, रामघाट सहित अन्य टोला की 25 हजार से अधिक की आबादी नगर पंचायत मशरक में शामिल होगी। मशरक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर  खुशी व्यक्त करने वालो में उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो , पश्चिमी सरपंच विनोद प्रसाद , पूर्वी सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया छोटा संजय, प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, मंडल भाजपा संयोजक बीरबल प्रसाद, जिला जदयू नेता गौतम सिंह, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय कुमार, रविरंजन सिंह मंटू, कुमार रजनीश उर्फ झुना पांडेय, सरोज कुमार सिंह सहित अन्य ने सरकार समेत राजद विधायक को बधाई दी।