राजस्व वसूली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब रविवार को भी खुले रहेंगे सब डिविजनल कार्यालय कोल्लूआ
संजय कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राजस्व वसूली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को भी सब डिविजनल कार्यालय कोल्लूआ केंद्र खुला रहेगा। जहाँ बिधुत उपभोगता पहुँच अपने बकाए विधुत विपत्र को जमा करा सकेंगे। उक्त आशय की जानकारी बिधुत एसडीओ चंदन सिन्हा के द्वारा दी गई। एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि उपभोगताओं की सुविधाओं को ध्यान में रख अवकाश के दिन भी कलेक्शन केंद्र खोला गया है। ताकि बिधुत उपभोगता अपने बकाए विपत्र का सुविधापूर्वक भुगतान कर सके।मालूम हो कि तीन हजार से अधिक का बिधुत बिल बकाया रखने वाले उपभोगताओं का विभाग द्वारा अभियान चलाकर बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। ऐसे में एसडीओ द्वारा बिधुत बिच्छेदन से बचने के लिये अधिक से अधिक संख्या में उपभगताओ को कलेक्शन केंद्र पर पहुँच अपने बकाए बिल को भुगतान करने की अपील की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग