राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त, धान अधिप्राप्ति की गति होगी तेज

धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त, धान अधिप्राप्ति की गति होगी तेज

संजय कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। विभागीये स्तर पर धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त है।बिगत एक सप्ताह से प्रखंड क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर किसानों की धान खरीदारी शुरू हो गई है। जिससे धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। प्रायः सभी पैक्स केंद्रों पर सुबह से ही किसान अपने फसल को लेकर पहुँच रहे है। जहाँ दोपहर बाद तक किसानों की भीड़ जुट रही है। अनुभवी किसानों ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार समय से पैक्स एवं अन्य सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान क्रय की प्रक्रिया प्रारम्भ होने से किसानो को अपनी गाढ़ी कमाई से उपजाई गई फसल को औने- पौने दाम बार बेंचना नहीं पड़ रहा है। सरकारी केंद्र पर उचित मूल्य मिलने से बिचौलियों से भी छुटकारा मिल गया है। सरकारी केंद्र पर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस बार 1868 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

 

क्या कहते है,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी।

इस संबंध में बीसीओ दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि प्रायः सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है।जहाँ किसान भाई अपना धान आसानी से बिक्री कर सकते है।प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने सभी इच्छुक किसानों से सहकारिता विभाग के वेबसाइट  पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

क्या कहते है,पैक्स अध्यक्ष

इधर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित सरेया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि लगातर किसान भाई अपनी फसल को लेकर केंद्र पर पहुँच रहे है।जहाँ प्रतिदिन खरीदारी का कार्य जारी है।  लक्ष्य के अनुरूप धान की अधिप्राप्ति के लिये किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

क्या कहते है, किसान

प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित कन्हौली संग्राम निवासी व अनुभवी किसान भृगुनाथ सिंह,जवाहिर राय, भरत राय सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि इस बार अधिक बारिस की वजह से निचले खेतों में धान की फसल बर्बाद हो गई।जबकि उपरवार खेतों में धान की अच्छी उपज हुई है।ससमय धान अधिप्राप्ति केंद्र शुरू होने से धान की फसल बेंच कर रवि फसलों की बुआई,पटवन,कीटनाशक छिड़काव एवं अन्य कार्यो के लिये पूंजी का प्रबंध किया जा रहा है।