बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं के किया गया बिधुत बिच्छेद
संजय कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नही करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। इसी कड़ी में बनियापुर प्रशाखा के जेई- दो अदिति कुमारी के नेतृत्व में श्रीपुर में अभियान चलाकर श्रीराम शर्मा, तारकेश्वर ठाकुर, कामेश्वर शर्मा, ललन ठाकुर, अच्छेलाल राम, देवंती देवी, राजनारायण तिवारी सहित दो दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया।जेई अदिति कुमारी ने बताया कि सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक रुपये का बिधुत विपत्र बकाया था। मौके पर अरुण कुमार, राजकिशोर सिंह,विजय कुमार सिंह,शैलेश कुमार प्रसाद,पंकज कुमार,अमलेश सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग