सहाजितपुर थाने का निरीक्षण किये डीएसपी एमपी सिंह, दिये कई निर्देश
संजय कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाने का निरीक्षण डीएसपी एमपी सिंह ने शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान कई लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन का आदेश डीएसपी ने दिया। डीएसपी ने एक दर्जन घटनाओं का रिव्यू करते हुए घटना स्थल का मुयायना भी किया। डीएसपी ने कहा कि हर हाल में क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल होना चाहिए। थानाक्षेत्र में पूर्ण शराब बंदी को लेकर अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश भी दिया गया। वहीं ढंड में गस्ती बढाने का निर्देश भी दिया गया। डीएसपी ने कहा कि ढंड के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। ऐसे में चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती है। यदि पुलिस गस्ती तेज हो जाय तो निश्चित ही छोटे अपराधकर्मी घटनाओं को अंजाम देने में विफल होंगे। डीएसपी ने थानाध्यक्ष चरणजीत राम को निर्देश देते हुए जमीनी विबाद सम्बन्धी जनता दरबार से आये प्रतिवेदन पर समूचित जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। जानकारी हो कि जमीन सम्बन्धी मामलों के निष्पादन के लिए थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन सीओ की उपस्थिति में प्रति शनिवार को किया जाता है। मौके पर थानाध्यक्ष के अलावें विजय सिंह, मनोज कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग