सहाजितपुर पुलिस ने गस्ती के दौरान किया बाइक बरामद
संजय कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गस्ती कर रही सहाजितपुर पुलिस ने एक बाइक को बरामद किया है। बाइक की सीट व डिक्की के नीचे शराब छुपाकर रखा गया था। बताया जाता है कि थाने की पुलिस जमुनिया बाबा के निकट गस्त कर रही थी। तभी जनता बाजार की ओर से आ रहे एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे बाइक सवार का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बाइक सवार सड़क पर ही बाइक छोड़ पगडंडी के सहारे भाग निकला। पुलिस ने जप्त बाइक की तलाशी ली।पुलिस ने बाइक की सीट तथा डिक्की से 35 बोतल शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस बाइक स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग