आलाव ताप रहे व्यक्ति की पड़ोसियों ने कर दी पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुर में आलाव ताप रहे व्यक्ति की पिटाई पड़ोसियों ने कर दी। मामले की प्राथमिकी पीड़ित शंकर साह ने दर्ज कराया है। पिटाई में पीड़ित की पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हो गई है। दोनो का ईलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि वह घर से सामने आलाव ताप रहा था। तभी परोसी माक़ुर साह, कमलावती देवी, पिंटू साह, लालमुन्ना कुमार तथा कलावती देवी एकजुट होकर आए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर माकुर साह ने लोहे के रड से प्रहार कर दिया। वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। बचाव में उसकी पत्नी आयी। पत्नी की पिटाई भी नामजदों ने कर दी। पिटाई के दौरान पत्नी अर्धनग्न हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस अनुसंधान में जुटी है।मामला जमीन संबंधी विवाद का बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग