भेल्दी थाना क्षेत्र में टहल रहे युवक को बोलेरो ने मारी ठोकर मौत
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पुर भेल्दी थाना क्षेत्र के मौलानापुर के समीप अज्ञात बोलेरो की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक उसी गांव के स्वर्गीय चन्द्रमा सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार सुबोध सुबह में टहलने के लिए घर से निकला था। एनएच ऊपर अज्ञात बोलेरो ने जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने सुबोध को आनन फानन में इलाज के लिए गड़खा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। मां कलावती कुँअर, पत्नी निधि देवी, भाई राजन कुमार सिंह अरुण कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक की शादी 3 वर्ष पहले ही हुई थी। उसकी एक ढाई वर्ष की पुत्री निर्जला कुमारी बताई जाती है। जिसे यह भी नहीं पता था कि आखिर घर के सभी सदस्य क्यों रो रहे हैं। मां को रोते देख वह भी बार-बार रो रही थी।पत्नी निधि देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग