असहाय एवम लाचार लोगों की सहायता ही सच्ची मानवता है: सुधांशु रंजन
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही वास्तविक राजनीति है तथा असहाय एवम लाचार लोगों की सहायता ही सच्ची मानवता है। यह बातें सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने माड़ीपुर कला स्थित जेपीएन विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने दर्जनों शिक्षकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को अमीरूद्दीन अली राजू गुप्ता मनीष सिंह मकेश्वर सिंह बबलू कुमार गोल्डन यादव तथा धर्मेन्द्र भारती आदि ने सम्बोधित किया। संचालन उद्धव यादव ने किया। ततपश्चात श्री रंजन ने मांझी रामघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में हवन पूजन के साथ घण्टा स्थापित कराया। मौके पर संत राम प्रिय दास संत रामसेवक दास रंजन शर्मा टी एन सिंह तथा मनोहर यादव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर अनेक साधु संतों को कम्बल प्रदान किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग