मांझी थानाध्यक्ष ने पदभार संभालने के बाद पुलिस– पब्लिक की पहली बैठक की
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। स्थानीय थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने पदभार संभालने के बाद पुलिस- पब्लिक की पहली बैठक की। जिसमें सभी पुलिस पदाधिकारी सहित थाना क्षेत्र के कई जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अपराध एवं शराब पर कंट्रोल करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जो जन- सहयोग से हीं सम्भव है। पुलिस 24 घण्टे आपकी सहायता के लिए तत्पर है। वहीं उन्होंने अपना मोबाइल नंबर जारी करते हुए कहा कि कहीं भी कोई असमाजिक गतिविधि दिखे तो आप कभी भी मुझे फोन पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे मामले को आप लोगों के सहयोग से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। केस में उलझने के बजाय इस कदम से समाज व क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ हीं सख्त लहजे में उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अपराधी व शराब के धंधे से जुड़े लोगों को बख्शा नही जाएगा। लोगों ने भी पुलिस को हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सीओ दिलीप कुमार, एएसआई जयराम प्रसाद, सीताराम गुप्ता, दीनानाथ यादव, पूर्व मुखिया अख्तर अली, जदयू नेता उमाशंकर ओझा, मंजूर आलम खां, रमेश यादव, सरपंच मनोज प्रसाद, सरल मांझी, मुखिया मनीष सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, कृष्णा सिंह पहलवान, सहित कई लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग