रेल लाइन के किनारे से अज्ञात युवती का शव बरामद
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के महेन्द्रनाथ हॉल्ट के समीप रेल लाइन के किनारे से पुलिस ने एक युवती का शव वरामद किया है। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि युवती की मौत ट्रेन से कटने हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। बताया जाता है कि चैनवा स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर रसूलपुर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग