शीतलपुर बाजार पर एक किराना दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने की मारपीट व लूटपाट
दाउदपुर/मांझी (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार पर एक किराना दुकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान हुए मारपीट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जाते है। जिनका उपचार एकमा के अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस पहुँच मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार दीपक गुप्ता के दुकान में शनिवार की शाम पास के कुड़वा गांव स्थित कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान समेत मुन्ना मियां, इमाम मियां फिरोज मियां, बच्चा प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया। उक्त दुकानदार ने दुकान में लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुलिस यथार्थ मामले की जानकारी ले रही है। वहीं इस संदर्भ में दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि दुकान पर मारपीट हुई है। जिसकी पूरी घटना क्रम को जांच किया जा रहा है। पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत के बाद करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग