नया ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को मिली राहत
- दुबारा ट्रांसफार्मर जलने से 24 घंटे अंधेरे में रहे सीएचसी, प्रखंड, अंचल, नपं सहित अन्य उपभोक्ताओं के आशियाने
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप ब्लॉक रोड में एकमा-ताजपुर सड़क मार्ग के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर दुबारा बदले जाने के बाद परेशान बिजली उपभोक्ताओं सहित सरकारी कार्यालयों को राहत मिल गई है। एकमा विधायक श्रीकांत यादव की पहल पर बिजली विभाग की ओर से शनिवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे संबंधित मीडिया में खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। उल्लेखनीय है कि 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से एक बार फिर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगर पंचायत के अलावा एकमा नगर पंचायत बाजार के बनारसी साह के टोला, हंसराजपुर टोले गोपाली, राजापुर के टोला सहित ब्लॉक रोड के बिजली उपभोक्ताओं के घर 24 घंटे अंधेरे में डूब गए थे। बिजली की अचानक अनापूर्ति के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग