अग्नि कांड में मवेशी सहित हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की रात चूल्हे की चिंनगारी से लगी आग में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी। वहीं इस घटना में एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर गांव निवासी राजेश राय एवं दिनेश राय के घर के परिजन खाना खाकर सोये हुए थे। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी से फुसनुमा घर मे आग लग गयी। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण दौड़े एवं घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में घर के सभी सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में एक गाय की झुलसकर मौत हो गयी। वहीं गाय का बछड़ा आंशिक रूप से झुलस गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग