टोंका फंसाकर बिजली चोरी करने वाले तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
पानापुर (सारण)। टोंका फंसाकर अपने आवासीय परिसर एवं मुर्गी फार्म में अवैध रूप से बिजली जला रहे तीन लोगों पर जेई विवेक कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उनपर लाखो रुपयों का जुर्माना लगाया है।दर्ज प्राथमिकी में जेई ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान पाया गया कि सतजोड़ा निवासी मिंटू ओझा द्वारा अपने बगडीहा स्थित व्यवसायिक मुर्गी फार्म पर अवैध रूप से बिजली जलाया जा रहा था। जबकि चकिया निवासी गुड्डू राय एवं रामप्रवेश सिंह द्वारा अपने आवासीय परिसर में टोंका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जेई ने मिंटू ओझा पर तीन लाख अड़तालीस हजार तीन सौ बत्तीस रुपये ,गुड्डू राय पर छब्बीस हजार चार सौ बत्तीस रुपये एवं रामप्रवेश सिंह पर 33 हजार एक सौ बानवे रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग