चाय-नाश्ता के दुकान में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के देवरिया में सड़क किनारे चाय-नाश्ता के दुकान में शराब बेच रहे एक व्यक्ति को तरैया पुलिस ने मौके से 4.800 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि शराब के विरुद्ध छापेमारी में गश्ती करते हुए तरैया बाजार से देवरिया होते हुए भलुआ की तरफ जा रहा था तो देखा कि देवरिया में सड़क किनारे एक चाय-नाश्ता के दुकान में काफी लोगों की भीड़ लगी हुई है। शराब बेचने का संदेह हुआ तो दुकान के पास गाड़ी रोका, पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां खड़े लोग एवं दुकानदार भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से दुकानदार को खदेड़ कर पकड़ा गया। जिसके बाद उसके दुकान की तलाशी ली गई तो दुकान के अंदर चौकी के नीचे प्लास्टिक के झोला में छुपाकर रखे गए 100-100 ग्राम के कुल 48 पीस देशी शराब का पाउच कुल 4.800 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उक्त दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दुकानदार देवरिया गांव निवासी विजेंद्र साह का पुत्र गणेश साह है। बरामद शराब के सम्बंध में उससे पूछताछ करने पर बताया कि रेता पर से एक व्यक्ति आया और बोला कि इस झोला में शराब है। इसे बिक्री कर देगा तो कुछ पैसा हो जायेगा। लालच में आकर मैं झोला रख लिया। इसमें से 10-12 पीस शराब का पाउच बिक्री किया हूं। तबतक पकड़ा गया। पुलिस ने बरामद शराब मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग