मशरक थाने में जनता दरबार आयोजित
मशरक (सारण)। मशरक थाना पर जनता दरबार आयोजित कर कई मामले को सलटाया गया। कुल 8 नये मामले में से 3 मामले का निष्पादन किया गया। वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद को सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि 3मामले नया एवं 1मामले पहले का कुल मामले को आज सलटाया गया। सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद 4 मामले को सलटाया गया।सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा लाॅक डाउन के दौरान जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया। सीओ ने कहा कि सरकार चाह रही है कि जमीनी विवाद को ज्यादा से ज्यादा मामले को जनता दरबार आयोजित कर सलटाया जाए। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग