विशेष अभियान के तहत 50 बकायदारों का बिजली कनेक्शन कटा
मांझी/दाउदपुर (सारण)। नार्थ बिहार विधुत कम्पनी के निर्देश पर मांझी पावर सब-स्टेशन के अन्तर्गत दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में विशेष अभियान चला कर अत्यधिक बिल वाले 50 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। जेई नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मदनसाठ, बगोईया, कबीरपार के गांवों में पांच हजार से ज्यादा बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं को चिन्हित कर कनेक्शन काटा गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में सरोज कुमार, अमरेन्द्र सिंह, संजू सिह आदि मौजूद थे। वहीं दाउदपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन किया गया है कि वे अपना बकाया बिल अविलंब जमा करें। अन्यथा विवश होकर कनेक्शन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी जेई गौतम कुमार, आरआरएफ आलोक कुमार व राकेश कुमार ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग