राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मजलूमों, लाचारों व जरुरतमंदों के लिए देवदूत बने सुधांशु रंजन  

मजलूमों, लाचारों व जरुरतमंदों के लिए देवदूत बने सुधांशु रंजन  

  • समाजसेवी ने आधी रात को कंबल बांटकर चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
मशरक (सारण)। लुढ़कते तापमान और ठंड की असहनीय मार झेल रहे जरूरतमंदों के बीच आधी रात को अगली एमएलसी चुनाव की तैयारी मे लगे समाजसेवी सुधांशु रंजन  ने  ठिठुरते लोगो के बदन पर गर्म कंबल देकर चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के हरेक मरीजों के बेड  पर जाकर जरुरतमंदो के बदन पर गर्म कंबल देकर मानवता की मिशाल कायम की।जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था।  इस कंपकपाती ठंड मे एक लाचार सिकुड़कर ठंड  झेलने को विवश था ऐसी परिस्थिति मे उनके बदन को गर्माहट देने का काम किया। सुधांशु रंजन ने और अनके साथ आये सदस्यों ने भी पीएचसी के हर वार्ड मे डा. रिजवान के साथ जी मीडिया के संवाददाता राकेश सिंह ने भी घुमघूमकर कंबल बाँटे। सुधांशु रंजन ने कहा कि जिले के हर सुख दुख के साथी और सारण के लाल ,दानवीर नाम से विख्यात सुधांशु रंजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए  कंबल वितरण अभियान के बारे मे बताते हुए कहा कि इस अभियान की  लगातार 15 जनवरी तक जरुरतमंदो के बिच जिले के हर प्रखंड मे वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।