छपरा में नाबालिक लड़की बनी मां, बच्ची और मां को परिजन लेकर हुए फरार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एक ओर जहां हर परिवार अपने आंगन में एक बेटी को आस लगाये बैठा है वही जिले के सदर अस्पताल से शायद अपने आस पास के समाज के लोक लोज के डर से हो या वर्षो से चले आ रहे अपने मर्यादा का को ध्यान में रखते हुए परिजन अपने जच्चा तथा बच्चे के साथ छपरा सदर अस्पताल से ही फरार हो गये। जानकारी के अनुसार सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र निवासी एक बिन ब्याही नाबालिक लड़की ने उस समय एक नवजात बच्ची को जन्म दिया जिस समय उसे पेट में दर्द की शिकायत के साथ परिजनों ने सदर अस्पताल छपरा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसकी डॉक्टरों ने उसकी उसकी चिकित्सा जांच शुरू की गई परन्तु इलाज के क्रम में ही लड़की ने एक बच्ची को जन्म दे दिया जिसके बाद परिजनों तथा प्रसूति वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों में यह चर्चा का विषय बनने लगा। इसको देख परिजन समाज के लोक- लाज के डर से जच्चा तथा बच्चे को प्रसव के पश्चात इमरजेंसी वार्ड से ही उसे प्रसूति वार्ड में शिफ्ट करने की सलाह देते हुए तत्काल परिजनों ने उसे महिला वार्ड से ही फरार फरार हो गए। वही इसकी चर्चा चर्चा आसपास के क्षेत्रों में जोर पकड़ रही है। वही खबर लिखे जाने तक जच्चा तथा बच्चे एवं परिवार के वास्तविक स्थान की जानकारी नहीं मिली है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग