लग्न की समाप्ति के बाद भी सब्जियों की कीमत में बिगारा गृहणियों का जायका
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। लग्न की समाप्ति के बाद भी सब्जियों की कीमत में आशा के अनुरूप कमी नहीं होने से लोग आर्थिक रूप से तंगी झेल रहे है। सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू अभी भी 20-22 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि प्याज का बाजार भाव 35-40 रुपये प्रति किलो है।साथ ही हरी सब्जियों का भी बाजार भाव तेज है। दिलीप साह,पार्मा राय, दिनेश साह सहित कई बिक्रेताओं ने बताया की थोक बिक्रेता के यहाँ उच्ची कीमत पर आलू- प्याज खरीदना पड़ रहा है। जिस वजह से सब्जियों की कीमत तेज है। अनुभवी लोगो की माने तो आमतौर पर दिसंबर महीने में आलू-प्याज की नई प्रभेद बाजार में आने से एवं स्थानीय स्तर पर सब्जियों के पर्याप्त उत्पादन होने से कीमत में कमी आती है। मगर अभी तक कीमत में आशा के अनुरूप कमी नही होने से आमलोग परेशान है।
एक नजर में सब्जियो का बजार भाव (प्रति किलोग्राम)
- प्याज-35-40 रूपये
- टमाटर-30-35 रुपये
- बैगन-30 रुपये
- बंदा गोभी-20 रुपए
- फूल गोभी-30-35 रुपये
- आलू-20-22 रुपये
- मटर(छीमी) 30 रुपये
- कद्दू(लौकी)-25-30 रुपये/पीस
- हरा मिर्चा-60-65 रुपये


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग