बनियापुर में नाम जोरवाने के लिये मतदान केंद्र पर जुटी मतदाताओं की भीड़
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए साथ ही मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम,पत्ता में त्रुटि का भी सुधार किया गया।वही मृत और शिफ्टेड मदाताओ का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की कारवाई की गई।मतदान केंद्र संख्या 253,प्राथमिक विद्यालय कन्हौली संग्राम के बीएलओ भोला प्रसाद साह ने बताया कि विशेष शिविर के अंतर्गत चार दर्जन से अधिक मतदाताओं का सूचि में नाम दर्ज करने के लिये आवेदन जमा कराए गए।नया नाम दर्ज करने के लिये फॉर्म-6 सुधार के लिये फार्म-8 और नाम हटाने के लिये फॉर्म-7 को जमा करने की बात बताई गई।इधर मतदान केंद्र संख्या-246,247 और 248 प्राथमिक विद्यालय सरेया के बीएलओ सुरेंद्र कुमार,मोती कुमार और शंकर राम ने बताया कि नया नाम जोड़ने और सुधार को लेकर एक सौ से अधिक आवेदन जमा किये गए है।विशेष मतदाता शिविर को लेकर मतदातागण काफी उत्साहित दिखे।मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नाम जोड़वाने के लिये मतदाता और जनप्रतिनिधि काफी जागरूक दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग